
一 | जागरण संवाददाता, हापुड़। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का सफर आज 27 अगस्त से वाराणसी तक शुरू हो गया है। यह विस्तार न केवल मेरठ, हापुड़ और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए सुविधाजनक है, बल्कि अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ धाम जैसे तीर्थस्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी वरदान साबित होगा।,इस ट्रेन के लिए यात्रियों ने पहले ही रिजर्वेशन करा लिया है, जिससे उत्साह और सुविधा की उम्मीद और बढ़ गई है। वंदे भारत एक्सप्रेस के हापुड़ रेलवे स्टेशन पर इसके ठहराव की मांग इसके संचालन से ही जोर पकड़ रही थी।,पिछले माह मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया गया था। इस सुविधा ने मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को आवागमन में काफी राहत प्रदान की। अब, इस ट्रेन के मार्ग को वाराणसी तक विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है, जो पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा। वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22490) मेरठ सिटी से सुबह 6:35 बजे रवाना होगी और सुबह 7:08 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन मुरादाबाद (8:35-8:40 बजे)। बरेली (10:04-10:06 बजे), लखनऊ चारबाग (1:45-1:55 बजे) और अयोध्या धाम (3:53-3:55 बजे) होते हुए शाम 6:25 बजे वाराणसी कैंट पहुंचेगी। यह ट्रेन 782.22 किलोमीटर की दूरी 11 घंटे 50 मिनट में तय करेगी। वापसी में (ट्रेन नंबर 22489) यह ट्रेन वाराणसी कैंट से सुबह 9:10 बजे रवाना होगी और अयोध्या धाम (11:40-11:42 बजे), लखनऊ (1:40-1:50 बजे), बरेली (5:13-5:15 बजे) और मुरादाबाद (6:50-6:55 बजे) होते हुए रात 8:10 बजे हापुड़ पहुंचेगी। यह ट्रेन रात 9:05 बजे मेरठ सिटी पहुंचकर अपनी यात्रा पूरी करेगी।。 संसू, मुल्लांपुर दाखा। नजदीकी गांव मुल्लांपुर में पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी सतपाल सिंह उर्फ काला (52) की छत गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सतपाल सिंह रात को अपने पशुओं के बाड़े में ही सोता था। बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब अचानक बाड़े की छत गिर गई और नीचे सो रहा सतपाल मलबे में दब गया।,पारिवारिक सदस्यों और ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटा दिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही सब तहसील मुल्लांपुर के नायब तहसीलदार पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मृतक के पारिवारिक सदस्यों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने बताया कि सतपाल कई वर्ष से पशुओं के बाड़े में ही सोता था। कई दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण अचानक सुबह यह हादसा हो गया।,ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए पक्के मकान बनाने की योजना को जल्द लागू किया जाना चाहिए। मृतक के परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की गई। सतपाल सिंह वॉलीबॉल का नामवर खिलाड़ी था, जो मुल्लांपुर के वॉलीबॉल क्लब की तरफ से लंबे समय तक बड़े टूर्नामेंट खेलता रहा।
Current article:http://jk9.ruwentaqintiaozhupapaigai.shop/ozbi/fuzy.html
Published on:08:23:04

